1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. Covid-19: बच्चों के लिये जारी हेल्पलाइन नंबर पर 21 दिन में 4.6 लाख कॉल का जवाब दिया गया

Covid-19: बच्चों के लिये जारी हेल्पलाइन नंबर पर 21 दिन में 4.6 लाख कॉल का जवाब दिया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2020 07:19 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 07:19 pm IST

सरकार की ओर से बच्चों के लिये जारी हेल्पलाइन नंबर 'चाइल्ड लाइन 1098' पर 21 दिन में कुल 4.6 लाख कॉल का जवाब दिया गया है।

4.6 lakh calls were answered in 21 days on helpline number...- India TV Hindi
4.6 lakh calls were answered in 21 days on helpline number issued for children

नई दिल्ली। सरकार की ओर से बच्चों के लिये जारी हेल्पलाइन नंबर 'चाइल्ड लाइन 1098' पर 21 दिन में कुल 4.6 लाख कॉल का जवाब दिया गया है। इनमें से अधिकतर कॉल लॉकडाउन के दौरान आईं। 'चाइल्ड लाइन 1098' एक बयान जारी कर बताया कि ये सभी कॉल 20 मार्च से 10 अप्रैल के बीच उठाई गईं। चौबीस घंटे, सातों दिन काम करने वाले इस हेल्पाइन नंबर को 571 जिलों में बच्चों की मदद के लिये शुरू किया गया था। बयान में कहा गया है कि 30 प्रतिशत कॉल देश के उत्तरी क्षेत्र से आईं।

इसके बाद पश्चिमी क्षेत्र से 29 प्रतिशत, दक्षिणी क्षेत्र से 21 प्रतिशत और पूर्वी क्षेत्र से 20 प्रतिशत कॉल की गईं। हेल्पलाइन नंबर पर कोविड-19 के अलावा जिला स्तर की मदद से किये जा रहे राहत कार्यों के बारे में भी जानाकरी मुहैया कराई जा रही है। बयान में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान आगे बढ़कर काम कर रहे लोगों की ओर से 9,385 कॉल आईँ।

हेल्पलाइन के अनुसार, ''इनमें से 30 प्रतिशत कॉल महामारी से संबंधित हालात को लेकर थीं। कोरोना वायरस से संबंधित कॉल के दौरान 91 प्रतिशत लोगों ने भोजन का अनुरोध किया जबकि छह प्रतिशत लोगों ने चिकित्सा सहायता और शेष लोगों ने परिवहन के लिये संपर्क किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन