1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. बड़ा बिज़नेस के ट्रेनिंग वेबिनार ने बनाया गिनीज़ बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड

बड़ा बिज़नेस के ट्रेनिंग वेबिनार ने बनाया गिनीज़ बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2020 10:18 am IST,  Updated : May 28, 2020 10:18 am IST

बड़ा बिज़नेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस ऑनलाइन बिज़नेस सेमिनार में 30 मिनट के लिए 18,093 प्रतिभागियों की ऑनलाइन भागीदारी के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया।

Bada Business's training webinar makes Guinness Book of World Record- India TV Hindi
Bada Business's training webinar makes Guinness Book of World Record Image Source : FILE

नईमदिल्ली: कोविड-19 के बाद अपने कारोबारों को फिर से मजबूत बनाने तथा देश कीअर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के प्रयास में एमएसएमई क्षेत्र से लगभग 4 लाख उद्यमियों ने 98 मिनट के एक ऑनलाइन बिज़नेस लैसन सेमिनार में  हिस्सा लिया। इस ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन बड़ा बिज़नेस प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक, सीईओ और बिज़नेस कोच डॉ विवेक बिंद्रा के नेतृत्व में किया गया था। 

बड़ा बिज़नेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस ऑनलाइन बिज़नेस सेमिनार में  30 मिनट के लिए 18,093 प्रतिभागियों की ऑनलाइन भागीदारी के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया। बिज़नेस ट्रेनिंग वेबिनार में देश भर से एमएसएमई मालिकों ने हिस्सा लिया, जिनमें दिल्ली के विभिन्न शहरों से43,000 उद्यमी शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन