1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. कर्नाटक में प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास पर रोक

कर्नाटक में प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास पर रोक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2020 11:09 am IST,  Updated : Jun 11, 2020 11:09 am IST

कर्नाटक में बुधवार को पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास पर रोक लगा दी गई।

Ban on online classes for children of primary schools in...- India TV Hindi
Ban on online classes for children of primary schools in Karnataka Image Source : FILE

बेंगलुरु। कर्नाटक में बुधवार को पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास पर रोक लगा दी गई। राज्य के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमने राज्य में प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास पर रोक लगा दी है।

हमने यह फैसला निमहांस के निदेशक की रिपोर्ट में की गई सिफारिश को ध्यान में रखते हुए लिया है। ऑनलाइन क्लासें सिर्फ छह साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए चलेंगी।"रिपोर्ट के अनुसार, कुछ अभिभावकों ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग से शिकायत की थी कि कुछ निजी स्कूल प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास चला रहे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन