1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. कोरोनावायरस के चलते चंडीगढ़ के स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मियों की छुट्टियाँ हुई घोषित

कोरोनावायरस के चलते चंडीगढ़ के स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मियों की छुट्टियाँ हुई घोषित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2020 10:23 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 10:41 pm IST

कोरोनावायरस के प्रकोप के देखते हुए चंडीगढ़ के स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मियों की छुट्टियाँ घोषित की गई।

chandigarh schools declared summer holidays from April 15...- India TV Hindi
chandigarh schools declared summer holidays from April 15 to May 15

कोरोनावायरस के प्रकोप के देखते हुए चंडीगढ़ के स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मियों की छुट्टियाँ घोषित की गई हैं। चंडीगढ़ के शिक्षा निदेशक रुबिंदर जीत सिंह बराड़ ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद छुट्टियों की घोषणा की है। कोरोनावायरस के कारण  पहले ही छात्रों की छुट्टियां चल रही थी।1 अप्रैल से सत्र की शुरुआत होती है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई के दिन खराब न हो, इसके लिए विभाग ने ऑनलाइन क्लासेज को अपनाया है। लेकिन इसमें भी सभी बच्चों के साथ समन्वय करना मुश्किल हो रहा था। इसके अलावा लॉकडाउन के कारण बच्चों को स्टेशनरी और किताबें भी नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद विभाग ने गर्मियों की छुट्टियां करने का फैसला लिया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन