1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. आईसीएसआई: कंपनी सचिव संस्थान ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख के छात्रों के लिये पूरी फीस माफ की

आईसीएसआई: कंपनी सचिव संस्थान ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख के छात्रों के लिये पूरी फीस माफ की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2019 10:32 am IST,  Updated : Aug 22, 2019 10:32 am IST

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने बुधवार को जम्मू कश्मीर और लद्दाख के छात्रों के लिये पूरी फीस माफ करने की घोषणा की है।

jammu kashmir news- India TV Hindi
jammu kashmir news

 

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने बुधवार को जम्मू कश्मीर और लद्दाख के छात्रों के लिये पूरी फीस माफ करने की घोषणा की है। आईसीएसआई की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के छात्रों के लिए कंपनी सचिव के फांउडेशन पाठ्यक्रम और कंपनी सचिव के कार्यकारी पाठ्यक्रम के लिये पूरी फीस माफ होगी।

आईसीएसआई ने कहा है कि इन प्रदेशों के छात्रों को कंपनी सचिव की नि:शुल्क पढाई कराई जाएगी। यह छूट एक सितंबर, 2019 से लागू होगी।आईसीएसआई ने इस घोषणा के बाद लद्दाख के लोकसभा सदस्य जामयांग सेरिंग नाम्ग्याल के हवाले से कहा कि इस पहल से लद्दाख के छात्रों को मुख्यधारा में लाने में बड़ा योगदान मिलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन