1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. स्कूल और कालेज खोलने की अभी अनुमति नहीं: गृह मंत्रालय

स्कूल और कालेज खोलने की अभी अनुमति नहीं: गृह मंत्रालय

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2020 11:14 am IST,  Updated : May 27, 2020 11:14 am IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार रात को कहा कि स्कूल और कालेज खोलने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है और देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने पर अभी भी रोक है।

 no permission to open schools and college- India TV Hindi
 no permission to open schools and college Image Source : GOOGLE

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार रात को कहा कि स्कूल और कालेज खोलने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है और देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने पर अभी भी रोक है। मीडिया के एक वर्ग में ऐसी खबर आई थी कि मंत्रालय ने सभी राज्यों में स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है जिसके बाद गृह मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से यह वक्तव्य जारी किया गया। प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने पर अभी भी रोक है।’’ कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मार्च मध्य से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन