1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. कर्नाटक सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 7वीं तक की ऑनलाइन कक्षाओं पर लगाई रोक

कर्नाटक सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 7वीं तक की ऑनलाइन कक्षाओं पर लगाई रोक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2020 03:59 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 03:59 pm IST

कोरोना संकट की वजह से कर्नाटक समेत देश के कई राज्यों के प्राइवेट स्कूल बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज चला रहे हैं लेकिन कर्नाटक सरकार ने इस बारे में बड़ा फैसला लिया है

karnataka bans online classes for students from lkg to...- India TV Hindi
karnataka bans online classes for students from lkg to 7th   Image Source : FILE

नई दिल्ली। कोरोना संकट की वजह से कर्नाटक समेत देश के कई राज्यों के प्राइवेट स्कूल बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज चला रहे हैं लेकिन कर्नाटक सरकार ने इस बारे में बड़ा फैसला लिया है, राज्य सरकार ने LKG से लेकर कक्षा सातवीं तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लॉस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पहले 5वीं तक के लिए दिया था आदेश

आपको बता दें कि कर्नाटक सरकार ने पहले अपने आदेश में कहा था कि 5 वीं तक कि सभी ऑनलाइन क्लासेस को बंद कर दिया था  लेकिन बाद में कर्नाटक सरकार ने अपने इस फैसले में कुछ बदलाव करते हुए कहा कि अब ये आदेश 7वीं कक्षा तक लागू किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन