1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. महाराष्ट्र में 12वीं कक्षा की 1300 से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं आग में भस्म

महाराष्ट्र में 12वीं कक्षा की 1300 से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं आग में भस्म

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 04, 2018 09:06 pm IST,  Updated : Mar 04, 2018 09:06 pm IST

राज्य में 12वीं कक्षा के लिए एचएससी परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हुई थी और यह 20 मार्च को समाप्त होगी...

Over 1300 answer sheets of Maha class 12 exam gutted in fire- India TV Hindi
Over 1300 answer sheets of Maha class 12 exam gutted in fire

मुंबई: महाराष्ट्र में बीड जिले के कैज स्थित प्रखंड ब्लॉक विकास पदाधिकारी कार्यालय में रखी हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (एचएससी) की 1300 से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं आग में जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

कैज के एसडीपीओ एमवी नायक ने बताया कि कल शाम आग में जल गईं। ज्यादातर उत्तर पुस्तिकाएं तीन विषयों की थीं। उन्होंने बताया कि घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जारी है।

आग को सबसे पहले कर्मचारियों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

राज्य में 12वीं कक्षा के लिए एचएससी परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हुई थी और यह 20 मार्च को समाप्त होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन