1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. सांची और ग्वालियर विवि के कुलपति बने शिवशेखर

सांची और ग्वालियर विवि के कुलपति बने शिवशेखर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2020 11:57 am IST,  Updated : May 28, 2020 11:57 am IST

मध्यप्रदेश के सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय और ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कुलपति शिवशेखर शुक्ला को बनाया गया है।

shivshekhar became the Chancellor of Sanchi and Gwalior...- India TV Hindi
shivshekhar became the Chancellor of Sanchi and Gwalior University Image Source : GOOGLE

भोपाल। मध्यप्रदेश के सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय और ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कुलपति शिवशेखर शुक्ला को बनाया गया है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, राज्यपाल व कुलाधिपति लालजी टंडन ने शुक्ला को दोनों विश्वविद्यालयों का कुलपति बनाया है। राज्यपाल टंडन ने संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शुक्ला की नियुक्ति राज्य शासन के परामर्श पर की है। दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपति का पद पंकज राग का तबादला प्रमुख सचिव के पद पर हो जाने के कारण रिक्त हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन