1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली में हुआ World Book Fair का आयोजन, 100 रुप्ये में मिल रही हैं किताबें!

दिल्ली में हुआ World Book Fair का आयोजन, 100 रुप्ये में मिल रही हैं किताबें!

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2018 01:38 pm IST,  Updated : Jan 14, 2018 02:39 pm IST

World Book Fair : Bookchor की किताबें बनीं खास आकर्षण का केंद्र, पुरानी किताबें दोबारा यूज़ कर पेड़ों को बचाने का दिया संदेश

world book fair poster- India TV Hindi
world book fair poster

नई दिल्ली : 6 जनवरी से दिल्ली के प्रगति मैदान में वर्ल्ड बुक फेयर प्रारंभ हो गया। पुस्तकों के प्रेमियों के लिए बुक फेयर उनकी मनपसंद जगह होती है। किताबों के प्रति उनकी चाहत का रुझान दिल्ली के इस बुक फेयर में भी देखने को मिला। 13 जनवरी को छुट्टी का दिन होने के कारण बुक फेयर में कुछ ज्यादा ही भीड़ का अनुभव हुआ। देश के तमाम पब्लिशिंग हाउसों ने देश-विदेश की बेस्ट सेलर्स के साथ इस बुक फेयर में हिस्सा लिया।

World Book Fair
people chosing books for them

मात्र 100 रुपये में मिलेंगी किताबें (Books available for Rs. 100 only)!

एनबीटी, पेंगुइन, साहित्य अकेडमी, फिंगरप्रिंट, एपीसी, एस चांद, नेशन प्रेस आदि के साथ भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने भी इस बुक फेयर में हिस्सा लिया। बच्चों से लेकर बूढ़े तक, यहां हर वर्ग के लोगों के लिए किताबें मौजूद हैं।

world book fair
children enjoying book fair

जहां एक तरफ स्टेशनरी के स्टोर हैं, वहीं दूसरी ओर आध्यात्म ज्ञान के भी स्टोर मौजूद हैं। 100 रुप्ये में किताबें बेचने वाले स्टोर भी युवा वर्ग के लिए आकर्षण का केंद्र बने।

world book fair
books for 100 rupees

बुकचोर स्टोर को मिला खास आकर्षण (Book Chor store gained special attraction)

इन सब के बीच bookchor.com की स्टोर ने ईकोफेंडली थीम को एक अलग अंदाज़ में पेश किया। इस स्टोर में रिसाइकल की हुई किताबें मौजूद हैं। बुकचोर के संस्थापकों ने इंडिया टीवी से बात-चीत में बताया कि “पुरानी किताबें दोबारा यूज़ करने से पेड़ों की बचत होती है। ऐसा करने से एक ही किताब 3 बार पढ़ी जा सकती है। साथ ही महंगी किताब को एक एफोर्डेबल प्राइस में लिया जा सकता है।“

bookchor.com
Eco-friendly concept of bookchor store

bookchor.com एक ऑनलाइन स्टार्ट-अप है जो कि पुरानी किताबों को कम दाम में लोगों के घरों तक पहुंचाती है। यह किताबें अमेरिका और यूरोप तक से मंगाई जाती हैं। एंड्रोएड, आईओएस और वेब पर इसका एप भी मौजूद है जिस पर जाकर आप बुक ऑर्डर कर सकते हैं।

आई टू हैड अ लव स्टोरी की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई (10th anniversary of I Too Had A Love Story celebrated)

क्राउड गैदर करने के लिए यहां ऑथर्स कोर्नर भी बनाए गए हैं। जब आप शोपिंग करते करते थक जाएंगे, तब इन कोर्नरों पर जाकर अलग-अलग लेखकों के साथ बात-चीत के सेशन्स का आनंद उठा सकते हैं। शनिवार के दिन युवा लेखक रविंदर सिंह ने इसी ऑथर्स कोर्नर पर I Too Had A Love Story की 10वीं वर्षगांठ मनाई। आज, वर्ल्ड बुक फेयर का आखिरी दिन, अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड अपनी किताब Till The Clouds Roll By का लॉन्च करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन