1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. AP constable results 2019: आंध्र प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के नतीजे हुए जारी, ऐसे करें चेक

AP constable results 2019: आंध्र प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के नतीजे हुए जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2019 03:31 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 03:31 pm IST

आंध्र प्रदेश स्टेट लेवल पुलिस भर्ती बोर्ड (APSLPRB) ने पुलिस कांस्टेबल और वार्डर की मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

AP constable results 2019- India TV Hindi
AP constable results 2019

AP constable results 2019: आंध्र प्रदेश स्टेट लेवल पुलिस भर्ती बोर्ड (APSLPRB) ने पुलिस कांस्टेबल और वार्डर की मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश स्टेट लेवल पुलिस भर्ती बोर्ड (APSLPRB) ने पुलिस कांस्टेबल और वार्डर की मेंस परीक्षा 17 मार्च को आयोजित की गई थी। रिजल्ट देखने के लिए मांगी गई जानकारी भरकर सब्मिट करना होगा। आपको यह भी बता दें कि 2723 पदों को भरने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।पुलिस भर्ती बोर्ड ने कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट जारी की है।

AP constable results 2019:इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  1.  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट slprn.ap.gov.in पर जाएं। 
  2.  अब यहां रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3.  अब हॉल टिकट नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर दें।
  4.  अपनी जन्म तिथि भी भरें।
  5.  अब सभी जानकारी भरने के बाद सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  6.  इसके बाद रिजल्ट दिखने लगेगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन