1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. AP NEET 2019 Merit List: आंध्र प्रदेश नीट 2019 की मेरिट लिस्ट हुई जारी, यहां करें चेक

AP NEET 2019 Merit List: आंध्र प्रदेश नीट 2019 की मेरिट लिस्ट हुई जारी, यहां करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2019 02:34 pm IST,  Updated : Jul 01, 2019 02:34 pm IST

AP NEET 2019 Merit List Released: आंध्र प्रदेश नीट 2019 की मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। दरअसल डॉक्टर एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइसेंज(NTRUHS) विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश ने नीट की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

ap neet merit list 2019- India TV Hindi
ap neet merit list 2019

AP NEET 2019 Merit List Released: आंध्र प्रदेश नीट 2019 की मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। दरअसल डॉक्टर एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइसेंज(NTRUHS) विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश ने नीट की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। छात्र डॉक्टर एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज(NTRUHS) की आधिकारिक वेबसाइट www.ntruhs.ap.nic.in पर जाकर छात्र नीट मेरिट लिस्ट 2019 देख सकते हैं।

बता दें कि छात्रों को एमबीबीएस, बीडीएस, बीएमएस, बीएचएमएस, बीएनवाईएस और बीयूएमस मेडिकल कोर्स में एडमिशन उनको नीट 2019 में मिले अंकों के आधार पर मिलेगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होते ही फाइनल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी. एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें कि आंध्र प्रदेश स्थिति कॉलेजों में मेडिकल और डेंटल कोर्सों में एडमिशन लेने के लिए परीक्षा दे चुके छात्र मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग से जुड़ी अधिक जानकारी जानने के लिए डॉ एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइसेंज की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। जल्द ही काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

एडमिशन प्रक्रिया की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम से गुजरना होगा। एडमिशन की प्रक्रिया आज यानी 1 जुलाई 2019 से शुरू हो सकती है। फाइनल मेरिट लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस हफ्ते या अगले हफ्ते जारी की जाएगी। एडमिशन की प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

AP NEET 2019 Merit List ऐसे करें डाउनलोड

  1. आंध्र प्रदेश नीट 2019 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले पहले डॉक्टर एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की आधिकारिक वेबसाइट www.ntruhs.ap.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे AP NEET 2019 Merit List के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।
  4. नए पेज पर मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगी. आगे की जरूरत के लिए मेरिट लिस्ट का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन