1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने बहन अलवीरा के घर मनाया रक्षाबंधन, बाहर आते ही हाथ में बंधी राखियां की फ्लॉन्ट

सलमान खान ने बहन अलवीरा के घर मनाया रक्षाबंधन, बाहर आते ही हाथ में बंधी राखियां की फ्लॉन्ट

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 28, 2026 06:19 pm IST,  Updated : Aug 28, 2026 06:19 pm IST

सलमान खान ने अपनी बहन अलवीरा के घर पर रक्षाबंधन बनाया और वहां से निकलते हुए अपनी रंग-बिरंगी राखियां भी दिखाईं। राखी के खास मौके पर भाईजान ने मैरून टी-शर्ट, ब्लू जींस और स्टाइलिश काउबॉय हैट में सभी का ध्यान खींचा।

Salman khan- India TV Hindi
सलमान खान ने राखियां की फ्लॉन्ट Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने लाइमलाइट से दूर रहकर परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाया। त्योहार के बाद उन्हें अपनी बहनों के साथ बाहर निकलते देखा गया। माथे पर टीका और हाथ में राखी पहने हुए उनकी यह झलक फैंस के लिए कुछ अलग थी। वे एकदम रिलैक्स्ड मूड में दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भाईजान राखियां फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर को पैपराजी के सामने पोज देते हुए भी देखा गया। सलमान खान का राखी लुक भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

सलमान खान का रक्षाबंधन सेलिब्रेशन

अपनी बहनों के साथ समय बिताने के बाद निकलते हुए एक्टर सलमान खान की तस्वीरें ली गईं और जाहिर है कि पैपराजी ने तुरंत इस पल को कैमरे में कैद कर होगा। सलमान न सिर्फ बॉलीवुड के भाईजान हैं, बल्कि अपने भाई-बहनों के भी प्यारे भाई हैं। सलमान खान अपनी बहनों अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा के साथ बहुत ही खूबसूरत रिश्ता शेयर करते हैं। उन्होंने यह खास दिन अपने परिवार के साथ बिताया। हालांकि, अभी तक सेलिब्रेशन की ज्यादा तस्वीरें-वीडियो सामने नहीं आई हैं, लेकिन बाद में फैंस को सुपरस्टार की झलक देखने को मिली, जिसने उनका दिन बना दिया।

सलमान खान का रक्षाबंधन लुक 

रक्षाबंधन 2026 के खास मौके पर बहन अलवीरा के घर निकलते वक्त सलमान खान मैरून कलर की टी-शर्ट, ब्लू जींस और स्टाइलिश काउबॉय हैट पहने नजर आए। उनके सिग्नेचर लुक ने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा और फैंस उनके स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।

सलमान खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स

काम की बात करें तो सलमान खान 'बिग बॉस 20' होस्ट करते दिखाई देने वाले हैं और हाल ही में उन्हें फिल्म '7 डॉग्स' में देखा गया था। उनके काम की वजह से वे हमेशा लोगों की नजर में रहते हैं और उनसे जुड़ी हर खबर पर नजर रखते हैं। वे 'कॉफी विद करण' के नए सीजन में गेस्ट के तौर पर भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फैंस को सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' और वामशी पेड्डीपल्ली द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर 'SVC 63' की रिलीज का भी इंतजार है।

ये भी पढ़ें - रक्षाबंधन के खास मौके पर सलमान खान, अरबाज और सोहेल ने अपनी राखी की फ्लॉन्ट, देखें तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन