1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Assam TET Result 2020: आज घोषित हो सकते हैं असम टीईटी परीक्षा के नतीजे, ऐसे करें चेक

Assam TET Result 2020: आज घोषित हो सकते हैं असम टीईटी परीक्षा के नतीजे, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2020 01:32 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 01:32 pm IST

असम सर्व शिक्षा अभियान,असम सेकेंड्री टीचर एलिजबलिटी टेस्ट 2020 के परिणाम आज जारी कर सकता है।

assam tet result 2020- India TV Hindi
assam tet result 2020

Assam TET result 2020: जिन उम्मीदवारों को ASSAM TET परीक्षा के नतीजे का इतंजार है, उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल असम सर्व शिक्षा अभियान,असम सेकेंड्री टीचर एलिजबलिटी टेस्ट 2020 के परिणाम आज जारी कर सकता है। जो उम्मीदवार ASSAM TET परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट ssa.assam.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। 

असम टीईटी परीक्षा 19 जनवरी 2020 को आयोजित की गई थी। वहीं माध्यमिक टीईटी परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी माध्यमिक स्तर के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पात्र होंगे। बता दें  असम माध्यमिक टीईटी 2020 परीक्षा के लिए लगभग 56 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

ऐसे चेक करें ASSAM TET RESULT 2020

  1. असम की आधिकारिक वेबसाइट - ssa.assam.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर, असम माध्यमिक टीईटी परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें
  3. अब आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा
  4. अब आपके सामने असम माध्यमिक टीईटी परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा
  5. रिजल्ट की कॉपी भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें और डाउनलोड कर लें
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन