1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. BPSC CDPO Recruitment Results 2019: बिहार लोक सेवा आयोग के सीडीपीओ के नतीजे घोषित, यहां करें चेक

BPSC CDPO Recruitment Results 2019: बिहार लोक सेवा आयोग के सीडीपीओ के नतीजे घोषित, यहां करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2019 02:01 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 02:01 pm IST

BPSC CDPO Recruitment Results 2019: बिहार लोकसेवा आयोग बीपीएससी ने चाइल्ड डेव्लप्मेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर एग्जाम 2017 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

BPSC CDPO RECRUITMENT- India TV Hindi
BPSC CDPO RECRUITMENT

BPSC CDPO Recruitment Results 2019: बिहार लोकसेवा आयोग बीपीएससी ने चाइल्ड डेव्लप्मेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर एग्जाम 2017 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में आयोग ने कैटेगरी के हिसाब से उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट को जारी किया है। मेरिट लिस्ट में परीक्षा के कट ऑफ मार्क्स को भी जारी किया है। बीपीएससी सीडीपीओ परीक्षा में कुल 30 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

बिहार लोक सेवा आयोग ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी यानी कि सीडीपीओ परीक्षा का इंटरव्यू 2 और 3 जुलाई 2019को आयोजित किया था. इंटरव्यू में कुल 81 उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जिसमें से 61 उम्मीदवार शामिल हुए और 20 उम्मीदवार शामिल नहीं हो सके। आयोग ने सीडीपीओ परीक्षा कट ऑफ को भी अपनी वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जारी किया है। वेबसाइट पर जारी जानकारी के मुताबिक परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों के अंकपत्र जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर Marksheet कॉलम के अंतर्गत प्रकाशित कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी मार्क्सशीट www.bpsc.bih.nic.in को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकेंगे।

आपको बता दें कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन के 2017 के सितंबर महीने में जारी किया गया था। बिहार लोकसेवा आयोग ने सीडीपी के लिए कुल 30 वैकेंसी निकाली है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की प्रिलिम्स परीक्षा जुलाई 2018 के कराई गई थी। इस परीक्षा को 112 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया थी. प्रिलिम्स परीक्षा में कुल 39364 उम्मीदवारों शामिल किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए 424 उम्मीदावार मेन्स परीक्षा सफस हो पाए थे. उम्मीदवार इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बिहार लोकसेवा आयोग की आफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन