CBSE Board 10th Class Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं कक्षा के परिणाम कल घोषित करेगा, एचआरडी मनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने इसके बारे में जानकारी दीहै। सोमवार को 12वीं का परिणाम घोषित हुआ था और ऐसी संभावना है थी कि जल्दी ही अब 10वीं कक्षा का परिणाम भी घोषित हो सकता है। CBSE की तरफ से सुप्रीम कोर्ट को पहले ही बता दिया गया था कि 15 जुलाई तक बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा।