1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE Board 10th Result 2020 DECLARED: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, DIGILOCKER से ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Board 10th Result 2020 DECLARED: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, DIGILOCKER से ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2020 12:45 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 12:57 pm IST

सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों को ऑनलाइन रिजल्ट और मार्क्सशीट अपने डिजीलॉकर में पाने की सुविधा दी है।10वीं बोर्ड के रिजल्ट के लिए सीबीएसई बोर्ड ने यह पहल की है। बोर्ड की ओर से छात्रों को रजिस्टर्ड नंबर पर मैसेज भेजा जा रहा है। बोर्ड की ओर से भेजे गए लिंक पर छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके तहत घर बैठे सभी सर्टिफिकेट छात्रों को मिलेंगे।

cbse 10th result 2020 declared how to download marksheet...- India TV Hindi
cbse 10th result 2020 declared how to download marksheet via digilocker Image Source : GOOGLE

CBSE 10th Results 2020, DigiLocker: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं CBSE की तरफ से वे CBSE की वेबसाइट (https://www.cbse.nic.in/) पर या फिर रिजल्ट के लिए CBSE की एक और वेबसाइट (https://cbseresults.nic.in/) पर विजिट करके अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी अपडेट और अन्य जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर भी उपलब्ध है। सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों को ऑनलाइन रिजल्ट और मार्क्सशीट अपने डिजीलॉकर में पाने की सुविधा दी है।10वीं बोर्ड के रिजल्ट के लिए सीबीएसई बोर्ड ने यह पहल की है। बोर्ड की ओर से छात्रों को रजिस्टर्ड नंबर पर मैसेज भेजा जा रहा है। बोर्ड की ओर से भेजे गए लिंक पर छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके तहत घर बैठे सभी सर्टिफिकेट छात्रों को मिलेंगे।

सीबीएसई की ओर से यह कहा गया है कि छात्र डिजीलॉकर के माध्यम से सीबीएसई परीक्षाओं का डिजिटल माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, फेल छात्र और जो छात्र इम्प्रूवमेंट और एडिशनल विषय के लिए शामिल हुए हैं, उन्हें माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन नहीं करना है। डिजीलॉकर के लिए छात्रों को बोर्ड की ओर से भेजे गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना है। डिजीलॉकर से छात्रों को सुविधा यह होगी कि उन्हें किसी भी परीक्षा या काउंसलिंग में हार्ड कॉपी लेकर जाने से बच सकते हैं।

क्या है DigiLocker

डिजिलॉकर डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है। जिसका उद्देश्य नागरिकों के डिजिटल डॉक्यूमेंट वॉलेट को प्रामाणिक डिजिटल डॉक्यूमेंट तक पहुँच प्रदान करके नागरिकों को डिजिटल सशक्तिकरण बनाना है।

DIGILOCKER से डिजिटल मार्कशीट ऐसे डाउनलोड करें

  1. Digilocker.gov.in पर जाएं या अपने स्मार्ट फोन पर ऐप डाउनलोड करें। (कृपया ध्यान दें, ऐप अनिवार्य नहीं है। छात्र ऑनलाइन पोर्टल digilocker.gov.in से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं)।
  2. लॉगिन करने के लिए CBSE बोर्ड के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करें।
  3. आपके लिए एक OTP भेजा जाएगा।
  4. अपने DigiLocker खाते में प्रवेश करने के लिए इसका उपयोग करें।
  5. एक बार जब आप ओटीपी दर्ज कर लेते हैं, तो सिस्टम छात्रों को सुरक्षा पिन के लिए संकेत देगा।

छात्रों को सुरक्षा पिन के रूप में अपने सीबीएसई रोल नंबर के अंतिम छह अंकों का उपयोग करना होगा एक बार लॉग इन करने के बाद, छात्र डैशबोर्ड पर दस्तावेजों की सूची से अपनी सीबीएसई डिजिटल मार्क शीट की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Results 2020: APP पर यूं चेक करें रिजल्ट
स्टूडेंट्स UMANG Mobile Platform और DigiResults से नतीजे चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि उमंग ऐप एंड्रायड, आईओएस, और विंडो बेस्ड स्मार्टफोन पर उपलब्ध है। वहीं डिजिरिजल्ट सिर्फ एंड्रायड मोबाइल ऐप है। इन एप्स को डाउनलोड कर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन