1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE 10th Result 2018: 10वीं का रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे देखें रिजल्ट

CBSE 10th Result 2018: 10वीं का रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे देखें रिजल्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2018 11:22 pm IST,  Updated : May 29, 2018 11:32 am IST

नतीजे 29 मई को शाम चार बजे घोषित किए जाएंगे।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को घोषणा कर दी है कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया जाएगा। 

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा , ‘‘ नतीजे 29 मई को शाम चार बजे घोषित किए जाएंगे। ’’ इस साल परीक्षाएं विवादों में घिरी रहीं और कई स्थानों पर प्रश्न - पत्र लीक होने की खबरें आयी थीं। लेकिन मानव संसाधन मंत्रालय ने छात्रों को हितों को देखते हुए पुनर्परीक्षा नहीं कराए जाने का फैसला किया था।

इस साल 10 वीं की परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए। इससे दो दिन पहले शनिवार 26 मई को बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया था। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में कुल 83.01 प्रतिशत बच्चे हुए पास हुए हैं। इस परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार करीब 88.31 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं हैं। 499 अंको के साथ मेघना श्रीवास्तव ने किया 12वीं में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर अनुष्का चंद्रा (498) रहीं, वहीं 497 अंकों के साथ चाहत बोधराज तीसरे नंबर पर रहीं। 

यूं चेक करें CBSE Class 10 Result 2018:

सबसे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
इसके बाद Central Board of Secondary Education CBSE Class 12th Result 2018 पर क्लिक करें।
वहां मांगी गई डीटेल्स को निर्धारित जगहों पर भरें और फिर सब्मिट करें।
इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। भविष्य में इस्तेमाल के लिए आप इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन