1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE CTET Result 2019 Date: इस दिन घोषित होंगे सीबीएसई सीटेट परीक्षा के परिणाम, पढ़ें डिटेल्स

CBSE CTET Result 2019 Date: इस दिन घोषित होंगे सीबीएसई सीटेट परीक्षा के परिणाम, पढ़ें डिटेल्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2019 12:40 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 12:40 pm IST

CBSE CTET Result 2019 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) सीटेट एडमिट कार्ड 7 जुलाई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

cbse ctet result 2019- India TV Hindi
cbse ctet result 2019

CBSE CTET Result 2019 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) सीटेट एडमिट कार्ड 7 जुलाई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सीबीएसई सीटेट 2019 की परीक्षा में देशभर से लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस समय अभ्यर्थी सीबीएसई सीटेट एग्जाम रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सीटेट (CTET) 2019 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.ctet.nic.in पर 1 महीने बाद जारी किया जा सकता है। हालांकि सीटेट रिजल्ट जारी करने को लेकर विभाग द्वारा कोई निर्धारित तिथि का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सीबीएसई सीटेट एग्जाम रिजल्ट अगस्त आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) सीटेट एग्जाम 7 जुलाई को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट में वो अभ्यर्थी शामिल हुए थे जो 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए आवेदन किए थे, जबकि दूसरी शिफ्ट में वो अभ्यर्थी शामिल हुए थे जो 6वीं से 8वीं तक पढ़ाने के लिए आवेदन किए थे। सीटेट के दोनो पेपरों में 150-150 प्रश्न पूछे गए थे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) सीटेट की परीक्षा में इस बार अन्य वर्षों की अपेक्षा सरल प्रश्न पूछे गए थे। यही कारण है कि इसबार मेरिट लिस्ट हाई जा सकती है।

सीबीएसई सीटेट एग्जाम रिजल्ट ऐसे करें चेक : CBSE CTET Result 2019 How to Download

  1. सीबीएसई सीटेट एग्जाम रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. सीबीएसई सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  4. सीबीएसई सीटेट एग्जाम रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. सीबीएसई सीटेट एग्जाम रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन