1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE CTET Result 2019: सीबीएसई सीटेट एग्जाम के नतीजे हुए घोषित, www.ctet.nic.in पर करें चेक

CBSE CTET Result 2019: सीबीएसई सीटेट एग्जाम के नतीजे हुए घोषित, www.ctet.nic.in पर करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2019 12:43 pm IST,  Updated : Jul 30, 2019 04:37 pm IST

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) सीटेट जुलाई एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है।

cbse ctet result 2019- India TV Hindi
cbse ctet result 2019

CBSE CTET Result 2019 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) सीटेट जुलाई एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है। सीबीएसई सीटेट एग्जाम रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। सीबीएसी सीटेट की परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 7 जुलाई को आयोजित की गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सीटेट रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 11 अगस्त को जारी किया जा सकता है। हालांकि सीबीएसई सीटेट एग्जाम रिजल्ट को लेकर विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। सीबीसीएसई सीटेट जुलाई एग्जाम में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से आयोजित सीटेट परीक्षा के लिए 20,84174 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 7 जुलाई को सीबीएसई सीटेट की परीक्षा 20 भाषाओं में 104 शहरों में आयोजित की गई थी। सीबीएसई सीटेट की परीक्षा करने के लिए जनरल अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत अंक, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 55 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा। सीबीएसई सीटेट पासिंग मार्क्स से संबंधित अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं. विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरी जानकारी विस्तार में दी गई है।

सीबीएसई सीटेट रिजल्ट ऐसे करें चेक : CTET Result 2019 How to Check

  1. सीबीएसई सीटेट रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. सीबीएसई सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानें के बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  4. सीबीएसई सीटेट जुलाई रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. सीबीएसई सीटेट जुलाई रिजल्ट की एक प्रति अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन