1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Dibrugarh University Result: डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी ने घोषित किया BA, BSc और BCom का सेमेस्टर रिजल्ट, इस लिंक से देखें

Dibrugarh University Result: डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी ने घोषित किया BA, BSc और BCom का सेमेस्टर रिजल्ट, इस लिंक से देखें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2019 12:45 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 12:45 pm IST

Dibrugarh University Result: डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय मई 2019 परीक्षा के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम कोर्स के परिणाम घोषित हो गए हैं।

dibrugarh university result- India TV Hindi
dibrugarh university result

Dibrugarh University Result: डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय मई 2019 परीक्षा के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम कोर्स के परिणाम घोषित हो गए हैं। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय परिणाम 2019 आधिकारिक वेबसाइट www.dibru.ac.in पर जारी कर दिया है। इसके अलावा परिणाम www.dibru.net, www.exametc.com और www.indiaresults.com पर भी जारी हुआ है। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 2, 4 वें और 6 वें सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम वेबसाइटों पर सुबह 11 बजे जारी हो गए हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने पंजीकरण नंबर की आवश्यकता होगी। परिणाम के अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे।

डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय यूजी परिणाम 2019 की जांच कैसे करें

  • परिणामों की जांच करने के लिए छात्र नीचे दी गई वेबसाइट में से किसी भी वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • www.dibru.ac.in
  • www.dibru.net
  • www.exametc.com
  • www.indiaresults.com
  • वेबसाइटों पर दिए गए यूजी बीए परिणाम 2019 या यूजी बीएससी परिणाम 2019 या यूजी बीकॉम परिणाम 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा।
  • पेज पर बॉक्स में अपना रोल नंबर डालें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • परिणाम की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  • उम्मीदवार भविष्य के लिए परिणाम का प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

उम्मीदवार ये भी ध्यान रखें कि परिणाम के बाद अगले सेमेस्टर में एडमिशन की जानकारी उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। असम में राजाभेट में स्थित, डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय 1965 में स्थापित किया गया था। असम में डिब्रूगढ़ के औद्योगिक केंद्र के पास 550 एकड़ में स्थित, यह पूर्वी भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक है। यह स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंसेज एंड लॉ, स्कूल ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट साइंस, स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड स्कूल ऑफ अर्थ, एटमॉस्फेरिक साइंस, एनवायरनमेंट एंड एनर्जी जैसे अपने 5 स्कूलों के माध्यम से कई पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन