1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. DU Admission 2019: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ऐसे मिलेगा एडमिशन, 28 जून को पहली कट ऑफ लिस्ट होगी जारी

DU Admission 2019: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ऐसे मिलेगा एडमिशन, 28 जून को पहली कट ऑफ लिस्ट होगी जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 22, 2019 06:29 pm IST,  Updated : Jun 22, 2019 06:29 pm IST

दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 28 जून को अपनी पहली कट ऑफ सूची जारी करेगा।

DU CUT OFF 2019- India TV Hindi
DU CUT OFF 2019 Image Source : AP

दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 28 जून को अपनी पहली कट ऑफ सूची जारी करेगा। इसके बाद आवेदकों को प्रमाणपत्रों के सत्यापन, फीस जमा कराने और दाखिला लेने के लिए दो दिनों का समय दिया जाएगा। पहली कटऑफ से दाखिले के बाद बची सीटों पर दाखिले के लिए दूसरी कटऑफ सूची 4 जुलाई को आएगी। इसके बाद 6 जुलाई तक दाखिले होंगे। इसके बाद तीसरी कटऑफ 9 जुलाई और चौथी कटऑफ सूची 15 जुलाई और पांचवीं कटऑफ सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी। पांचवीं कटऑफ के बाद कॉलेजों में सीटें बचेंगी तो कॉलेज अपनी सीटों के अनुसार आगे की कटऑफ सूची जारी कर सकते हैं। 

       ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

  • 28 जून को पहली कटऑफ सूची जारी होगी
  • 28 जून से 1 जुलाई तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन और फीस जमा करने के बाद दाखिला लेना होगा
  • 04 जुलाई को दूसरी कटऑफ सूची जारी होगी
  • 04 जुलाई से 06 जुलाई तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन और फीस जमा करने के बाद दाखिला लेना होगा
  • 09 जुलाई को तीसरी कटऑफ सूची जारी होगी
  • 09 जुलाई से 11 जुलाई तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन और फीस जमा करने के बाद दाखिला लेना होगा
  • 15 जुलाई को चौथी कटऑफ सूची जारी होगी
  • 15 जुलाई से 17 जुलाई तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन और फीस जमा करने के बाद दाखिला लेना होगा
  • 20 जुलाई को पांचवीं कटऑफ सूची जारी होगी
  • 20 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन और फीस जमा करने के बाद दाखिला लेना होगा
  • पीजी के लिए पहली दाखिला सूची 17 जुलाई को

विश्वविद्यालय के परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली दाखिला सूची 17 जुलाई को आएगी। हर दाखिला सूची के बाद प्रमाणपत्रों की जांच, फीस जमा कराने और दाखिले लेने के लिए दो दिनों का समय मिलेगा। दूसरी दाखिला सूची 22 जुलाई, तीसरी दाखिला सूची 27 जुलाई और चौथी दाखिला सूची दो अगस्त को जारी होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन