1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. HP Patwari Result 2019: हिमाचल में पटवारी भर्ती परीक्षा के नतीजे हुए घोषित, इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

HP Patwari Result 2019: हिमाचल में पटवारी भर्ती परीक्षा के नतीजे हुए घोषित, इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2019 11:18 am IST,  Updated : Dec 16, 2019 11:21 am IST

हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग ने पटवारी भर्ती के लिए पिछले महीने हुई लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

Himachal Pradesh Patwari Exam Result Released - India TV Hindi
Himachal Pradesh Patwari Exam Result Released 

HP Patwari Result 2019: छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। दरअसल हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग ने पटवारी भर्ती के लिए पिछले महीने हुई लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in पर अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट himachal.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। अंतिम आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ ही जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया है उनके नाम के अलावा रोल नंबर, पिता का नाम और पता लिस्ट में मौजूद है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। 

कैंडिडेट्स ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  1. सबसे पहले विभागकी ऑफिशियल वेबसाइट himachal.nic.in पर जाएं।
  2. अब यहां HP Patwari Result 2019 से संबंधित लिंक नजर आएगा।
  3. लिंक पर क्लिक करते ही एक पीडीएएफ फाइल खुलेगी।
  4. यहां अपना रिजल्ट चेक करके इस फाइल को डाउनलोड कर लें।
  5. उम्मीदवार भविष्य के लिए इस फाइल का एक प्रिंट आउट भी जरूर ले लें।

हिमाचल में पटवारी के 1194 पद भरने के लिए 17 नवंबर को लिखित परीक्षा हुई थी। पटवारियों के पदों की परीक्षा के लिए जिला स्तर पर आवेदन मांगे गए थे। परीक्षा देने के लिए करीब तीन लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया। आवेदन करने वालों में पीएचडी, एमएससी, एमबीए, एमसीए, बीडीएस, बीटेक, बीकॉम, बीएसई, एमए और बीए करने वाले भी शामिल थे।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन