1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. HP Board 10th Result 2020: आज जारी नहीं होगा हिमाचल बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

HP Board 10th Result 2020: आज जारी नहीं होगा हिमाचल बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2020 02:26 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 02:27 pm IST

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के 10वीं परीक्षा का परिणाम आज जारी होने की संभावना थी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम आज जारी नहीं होंगे।

hp board 10th result 2020- India TV Hindi
hp board 10th result 2020 Image Source : FILE

Himachal Pradesh Board (HPBOSE) 10th Class Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के 10वीं परीक्षा का परिणाम आज जारी होने की संभावना थी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम आज जारी नहीं होंगे। बता दें पिछले साल Himachal Pradesh Board ने अप्रैल माह में 10वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें 61.2 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की थी, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते इस बार बाकि के राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश बोर्ड को भी रिजल्ट जारी करने में देरी हो रही है

HPBOSE 10th result 2020: ऐसे कर सकेंगे चेक

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  hpbose.org पर जाएं।
- इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब Class 10 Results के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और पूछी गई जानकारी भरें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अपना रिजल्ट चेक करके प्रिंटआउट ले सकेंगे।

वहीं दूसरी तरफ उम्मीद जताई जा रही है कि जून के अंतिम सप्ताह में हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी हो सकते हैं। इसके लिए हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन