1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IBPS SO Mains result 2020: मेंस परीक्षा के नतीजे हुए जारी, इन स्टेप्स से करें चेक

IBPS SO Mains result 2020: मेंस परीक्षा के नतीजे हुए जारी, इन स्टेप्स से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 12, 2020 05:10 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 05:13 pm IST

जो उम्मीदवार IBPS SO Mains परीक्षा के रिजल्ट का इतंजार कर रहे थे, उनके लिए खुशखबरी है।

ibps so mains result 2020 declared- India TV Hindi
ibps so mains result 2020 declared Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

IBPS SO Mains result 2020: जो उम्मीदवार IBPS SO Mains परीक्षा के रिजल्ट का इतंजार कर रहे थे,उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने बुधवार को स्पेशल ऑफिसर (SO) मेंस परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए है। जो उम्मीदवार स्पेशल ऑफिसर (SO) मेंस परीक्षा में शामिल हुए थे वे IBPS की आधिकारिक ibps.in वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

बता दें कि IBPS SO मेन्स यानी मुख्य परीक्षा 25 जनवरी, 2020 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने IBPS SO मेंस परीक्षा क्वालीफाई कर ली है, वे अब इंटरव्यू के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।

ऐसे चेक करें IBPS SO Mains result 2020

  1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर ibps so mains result 2019 पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना पंजीकरण विवरण और कैप्चा में की वर्ड डालकर सबमिट करें.
  4.  सारी जानकारी देने के बाद आपका रिजल्ट खुलकर सामने आ जाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन