ICAI CA Result 2019: जो उम्मीदवार नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार नवंबर 2019 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल एग्जामिनेशन (ओल्ड कोर्स एंड न्यू कोर्स) का रिजल्ट गुरुवार 16 जनवरी, 2020 या शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 को घोषित किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे ,वे आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाकर नतीजे चेक कर पाएंगे। उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या पिन नंबर एवं रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
संपादक की पसंद