नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन, आईआईएमसी ने शनिवार को पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्स के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। जिसमें ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए कुल 1,365 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आपको बता दें कि इस लिखित परीक्षा में 5,839 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन की लिखित परीक्षा में शामिल हुए छात्र आईआईएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. नई दिल्ली, ढेंकानाल, आइजोल, जम्मू, अमरावती और कोट्टायम में कैंपस में आठ स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम के कुल 476 सीटें हैं। इसमें राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है, जिसमें एक लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं।
इंग्लिश जर्नलिज्म, हिंदी जर्नलिज्म, उर्दू जर्नलिज्म, रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म एंड एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में पीजी डिप्लोमा कोर्सेज के लिए ग्रुप-डिस्कशन और इंटरव्यू नई दिल्ली में 1-5 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा। ओडिया, मराठी और मलयालम में पीजी डिप्लोमा के लिए ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू धेनकनाल (ओडिशा), अमरावती (महाराष्ट्र), और कोट्टायम (केरल) मे क्षेत्रीय केंद्रों द्वारा अधिसूचित तारीखों पर आयोजित किए जाएंगे। अंतिम परिणाम 15 जुलाई के आसपास घोषित किए जाएंगे और शैक्षणिक सत्र की क्लासेज 29 जुलाई से शुरू होगा।
संपादक की पसंद