1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEE Mein 2019 का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे देखें परीक्षा परिणाम

JEE Mein 2019 का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे देखें परीक्षा परिणाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 28, 2019 11:34 pm IST,  Updated : Apr 28, 2019 11:34 pm IST

जेईई मेन 2019 का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट (https://jeemain.nic.in/webinfo/Public/Home.aspx) पर जारी कर दिया जाएगा।

JEE Main result 2019- India TV Hindi
JEE Main result 2019

नई दिल्ली: जेईई मेन 2019 का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट (https://jeemain.nic.in/webinfo/Public/Home.aspx) पर जारी कर दिया जाएगा। जेईई मेन का पेपर जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाइ करने लिए दिया जाता है। जेईई मेन के लिए जनवरी में 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसकी परीक्षा 8 से 12 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। 

इसके अलावा इसबार जेईई एडवांस कराने की जिम्मेदारी आईआईटी रूड़की की है। 27 मई को देशभर में एकसाथ कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन होगा। जेईई एडवांस के लिए 3 मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो जाएंगी। आवेदन की अंतिम तारिख 9 मई है और 20 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन