1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEE Main 2019 result: इन 15 छात्रों ने हासिल किए 100% अंक, जानिए, कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

JEE Main 2019 result: इन 15 छात्रों ने हासिल किए 100% अंक, जानिए, कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2019 08:39 am IST,  Updated : Jan 20, 2019 08:41 am IST

JEE Main 2019 की परीक्षा देने वाले 8,74,469 अभ्यर्थियों में से 15 अभ्यर्थियों ने 100 प्रतिशत स्कोर किया है। ये परीक्षा 8 जनवरी से 12 जनवरी, 2019 तक आयोजित की गई थी।

JEE Main 2019 की परीक्षा देने...- India TV Hindi
JEE Main 2019 की परीक्षा देने वाले 8,74,469 अभ्यर्थियों में से 15 अभ्यर्थियों ने 100 प्रतिशत स्कोर किया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देशभर के आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा JEE Main 2019 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट www.jeemain.nic.in पर देख सकते हैं। बता दें कि 8 जनवरी से 12 जनवरी, 2019 तक आयोजित हुई JEE Main 2019 परीक्षा में 8,74,469 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 15 विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत स्कोर किया है। हालांकि, जब अप्रैल 2019 में सेकेंड JEE MAIN का आयोजन होगा, तब ही विद्यार्थियों के रैंकवाइज अंक घोषित किए जाएंगे।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2019 में जब सेकेंड JEE MAIN का आयोजन होगा, तब ही विद्यार्थियों के रैंकवाइज अंक घोषित किए जाएंगे। पहली बार विद्यार्थियों को अपने अंक में सुधार करने का एक और मौका मिलेगा। जिन विद्यार्थियों के कम अंक आए हैं, वे सेंकेंड JEE MAIN परीक्षा में शामिल होकर अपने अंक में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा मंत्री ने वक्त से पहले परिणाम घोषित करने के लिए NTA को भी बधाई दी है। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने JEE MAIN की परीक्षा कराई है।

100 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थियों की सूची

ध्रुव अरोरा

राज आर्यन अग्रवाल
अदेल्ली साई किरण 
बोजा चेतन रेड्डी
संबित बेहरा
नमन गुप्ता
इंदुकुरी जयंत पानी साई
विश्वंत के
हिमांशु गौरव सिंह
शुभांकर गंभीर 
बट्टेपति कार्तिकेय
अंकित कुमार मिश्रा
जयेश सिंगला
गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश
केविन मार्टिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन