1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. NABARD Prelims Result 2019: नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

NABARD Prelims Result 2019: नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2019 05:38 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 05:38 pm IST

ARD Prelims Result 2019 Declared: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने नाबार्ड प्रीलिम्स 2019 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

nabard prelims result 2019- India TV Hindi
nabard prelims result 2019

NABARD Prelims Result 2019 Declared: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने नाबार्ड प्रीलिम्स 2019 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया  गया है। नाबार्ड ग्रेड ए और ग्रेड बी के प्रीलिम्स की परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org  पर जाकर चेक कर सकते हैं। नाबार्ड ग्रेड और ग्रेड बी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा जून महीने में आयोजित की गई थी। इस भर्ती के जरिए विभाग द्वारा मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर नियुक्तियां करेगा। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट डाउनलोड करने संबंधित पूरा स्टेप दिया गया है।

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की तरफ से नाबार्ड की परीक्षा 15 जून और 16 जून को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। नाबार्ड की परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी. नाबार्ड की परीक्षा प्री की परीक्षा में कुल ऑब्जेक्टिव टाइप के 120 प्रश्न पूछे गए थे। नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर पदों पर चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

नाबार्ड प्रीलिम्स रिजल्ट इन स्टेप्स के साथ करें चेक : NABARD Prelims Result 2019 Steps to check

  1. नाबार्ड प्रीलिम्स की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. नाबार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद प्री रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड इंटर कर सबमिट करें।
  4. नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर प्रीलिम्स का रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर प्रीलिम्स रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन