Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. NEET SS Result 2019 Declared: नीट सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस एग्जाम के नतीजे जारी, जानें काउंसलिंग डेट

NEET SS Result 2019 Declared: नीट सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस एग्जाम के नतीजे जारी, जानें काउंसलिंग डेट

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jul 16, 2019 11:06 am IST, Updated : Jul 16, 2019 11:06 am IST

NEET SS Result 2019 Declared: नीट सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस एग्जाम 2019 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हो गया है।

neet ss result 2019- India TV Hindi
neet ss result 2019

NEET SS Result 2019 Declared: नीट सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस एग्जाम 2019 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हो गया है। सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट डाउनलोड करने संबंधित पूरा स्टेप विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.nbe.edu.in पर दिया गया है। सुपर स्पेशियलिटी के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। सुपर स्पेशियलिटी एडमिशन से जुड़ी पूरी जानकारी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विस्तार में दी गई है।

एनबीई की तरफ से सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस एग्जाम 28 जून को आयोजित की गई थी। सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस एग्जाम कम्प्यूटर मोड में आयोजित की गई थी। सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट परीक्षा से सिर्फ 15 दिन बाद ही जारी कर दिया गया जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सुपर स्पेशियलिटी के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत अंक पाना जरूरी होगा। 50 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगे।

नीट सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट कैसे करें चेक : NEET SS Result 2019 How to Check

  1. नीट सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।
  2. एनीबीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  4. नीट सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. नीट सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।

सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस एग्जाम में 50 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए। सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस एग्जाम के तहत विभिन्न कोर्सों में होने वाले एडमिशन की डिटेल्स अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement