1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. BSE Odisha Result 2019: ओडिशा बोर्ड 20 मई को घोषित कर सकता है 10वीं के नतीजे, इन वेबसाइट पर करें चेक

BSE Odisha Result 2019: ओडिशा बोर्ड 20 मई को घोषित कर सकता है 10वीं के नतीजे, इन वेबसाइट पर करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2019 01:00 pm IST,  Updated : May 17, 2019 01:00 pm IST

Odisha 10th Result 2019: बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (BSE) 10 वीं की परीक्षा के परिणाम 20 मई को घोषित कर सकता है। रिजल्ट bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर जारी किये जाएंगे।

BSE MATRIC RESULTS 2019- India TV Hindi
BSE MATRIC RESULTS 2019

BSE Odisha Result 2019 : बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, BSE ओडिशा जल्‍द ही कक्षा 10वीं की परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। सूत्रोंं के मुताबिक बोर्ड 20 मई को नतीजे घोषित कर सकता है। हालाकि बोर्ड द्वारा अभी तक परिणाम घोषित करने की तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।  बीएसई ओडिशा केे परिणाम bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। बता दें कि पिछलेे साल 10वीं के रिजल्‍ट (BSE Odisha Result) 7 मई तक आ चुके थे। 

इस साल भी उम्‍मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्द ही 10वीं का रिजल्‍ट घोषित कर सकता है। मगर परिणाम घोषित होने में देरी हो रही है। बीएसई ओडिशा के अधिकारी परिणामों के लिए अपेक्षित तिथि पर किसी भी प्रकार का कमेंट करने से बच रहे हैं। हालांकि मौजूद सूत्रों का कहना है कि नतीजों में एक हफ्ते या 10 दिन की देरी हो सकती है। सूत्रों ने ये भी कहा कि बोर्ड परिणाम के साथ लगभग तैयार है। 

बता दें कि इस साल 5 लाख से अधिक स्‍टूडेंट्स अपने कक्षा 10 के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पिछले साल, लगभग 6 लाख छात्र परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे। कुल 4,85,989 छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। लड़कियों के परिणाम लड़कों की तुलना में बेहतर थे। इस साल कक्षा 10 की परीक्षा 2 मार्च 2019 को समाप्त हुई थी। इसके बाद बोर्ड को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन दिनों ओडिशा में तूफान की वजह से भी हाई अलर्ट कर दिया गया है, जिसकी वजह से भी परिणाम में देरी हो रही है। 

BSE Odisha 10th result 2019: ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले आप ओडिशा बोर्ड की ऑफीशियल वेबसाइट bseodisha.ac.in या orissaresults.nic.in पर जाएं।

  2. रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करे।

  3. ओडिशा बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट की जानकारी डालें और सबमिट करें।

  4. सबमिट करने पर रिजल्ट आपके सामने होगा. जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन