1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RBSE 10th Supplementary Result 2019: आज घोषित हो सकते हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा सप्लिमेंटरी के नतीजें, ऐसे करे चेक

RBSE 10th Supplementary Result 2019: आज घोषित हो सकते हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा सप्लिमेंटरी के नतीजें, ऐसे करे चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2019 12:28 pm IST,  Updated : Sep 11, 2019 12:28 pm IST

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी कि आरबीएसई (RBSE) 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर आज जारी कर सकता है।

RBSE 10th Supplementary Result 2019- India TV Hindi
RBSE 10th Supplementary Result 2019

RBSE 10th Supplementary Result 2019: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी कि आरबीएसई (RBSE) 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर आज जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने को लेकर किसी भी निर्धारित तिथि का ऐलान नहीं किया गया है। राजस्थान बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा में जो अभ्यर्थी शामिल हुए थे उनको सलाह है कि वो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहे ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए। आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी. रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद एक्टिव कर दिया जाएगा।

राजस्थान आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री सप्लीमेंट्री की परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अगस्त में आयोजित की गई थी। राजस्थान आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षाएं इसलिए आयोजित कराया जाता है ताकि एग्जाम मुख्य परीक्षा में फेल होने वाले अभ्यर्थियों को पास होने के के लिए एक और मौका मिल सके।

राजस्थान आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट ऐसे करें चेक : RBSE 10th Supplementary Result 2019 How to Check

  1. राजस्थान आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  4. राजस्थान आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. राजस्थान आरबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन