1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RPSC 2nd grade Results 2019: आरपीएससी ने 8000 शिक्षकों की भर्ती का रिजल्‍ट घोषित किया, यहां देखें पूरी कट-ऑफ लिस्‍ट

RPSC 2nd grade Results 2019: आरपीएससी ने 8000 शिक्षकों की भर्ती का रिजल्‍ट घोषित किया, यहां देखें पूरी कट-ऑफ लिस्‍ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2019 12:08 pm IST,  Updated : Nov 05, 2019 12:08 pm IST

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 8000 शिक्षक की भर्ती के सेकेंड ग्रेड का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

RPSC Results- India TV Hindi
RPSC Results Image Source :

RPSC Teacher Recruitment Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 8000 शिक्षक की भर्ती के सेकेंड ग्रेड का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को देख सकते हैं। आयोग ने इसके अलावा हर विषय की अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की है। आरपीएसी ने विभिन्न विषयों के शिक्षकों के 8162 रिक्त पदों को भरने के लिए सीनियर टीचर ग्रेड टू कंप्टीटिव एग्जाम 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच आयोजित किया था। हाल ही में आरपीएससी ने सीनियर टीचर ग्रेड II  के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान भी किया है जिसके तहत 5000 पदों पर भर्ती की जाएगी।

बता दें कि यह प्रतियोगी परीक्षा 8162 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इनमें हिन्दी के 1507, विज्ञान के 1128, सामाजिक विज्ञान के 1878, अंग्रेजी के 788, गणित के 699, संस्कृत के 1952, उर्दू के 117, पंजाबी के 89, सिंधी के कुल 4 पद हैं। चयनित उम्मीदवारों को सैलरी पे मैट्रिक लेवल - 11 के तहत मिलेगी। 

रिजल्‍ट जानने के लिए आपको सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc rajasthan gov in पर जाकर रिजल्‍ट कॉलम में क्लिक करना होगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने विभिन्न विषयों के शिक्षक पदों के लिए सीनियर टीचर ग्रेड II कंपीटीटिव एग्जाम 28 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2018 के बीच आयोजित किए थे।  8162 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए यह प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन