1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RRB JE Revised Answer Key 2019: आरआरबी जेई परीक्षा की रिवाइज्ड आंसर की हुई जारी, ऐसे करे डाउनलोड

RRB JE Revised Answer Key 2019: आरआरबी जेई परीक्षा की रिवाइज्ड आंसर की हुई जारी, ऐसे करे डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2019 06:27 pm IST,  Updated : Jul 25, 2019 06:34 pm IST

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी जेई परीक्षा की रिवाइज्ड आंसर की जारी कर दिया है।

rrb je revised answer key- India TV Hindi
rrb je revised answer key

RRB JE Revised Answer Key 2019: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी जेई परीक्षा की रिवाइज्ड आंसर की जारी कर दिया है। आरआरबी जेई की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट की मानें तो आरआरबी जेई परीक्षा की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर 27 जुलाई तक रहेगी और 27 जुलाई के बाद विभाग द्वारा आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट से हटा ली जाएगी।

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी जेई परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 11 जुलाई को जारी किया था। आरआरबी जेई के गलत प्रश्नों पर विभाग द्वारा ऑब्जेक्शन 14 जुलाई तक दर्ज किया गया था। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी जेई सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है. अगस्त में रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

आरआरबी जेई रिवाइज्ड आंसर की कैसे करे चेक : RRB JE Revised Answer Key 2019 How to Download

  1. आरआरबी जेई रिवाइज्ड आंसर की चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिवाइज़्ड आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, पेपर सेट और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  4. आरआरबी जेई रिवाइज्ड आंसर की आपके सामने होगी।
  5. आरआरबी जेई रिवाइज्ड आंसर की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से आयोजित की गई आरआरबी जेई की परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि रिजल्ट से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन