1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SNAP Result 2020: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट के नतीजे जारी, snaptest.org पर देखे

SNAP Result 2020: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट के नतीजे जारी, snaptest.org पर देखे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 10, 2020 02:54 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 02:55 pm IST

छात्रों के लिए खुशखबरी है। सिंबोसिस इंटरनैशनल ने स्नैप 2020 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

snap result 2019 declared- India TV Hindi
snap result 2019 declared

SNAP Result 2020: छात्रों के लिए खुशखबरी है। सिंबोसिस इंटरनैशनल ने स्नैप 2020 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजे आधिकारिक वेबसाइट snaptest.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस रिजल्ट को आप ऑफिशल वेबसाइट snaptest.org या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर को ऑनलाइन माध्यम से देश के 90 शहरों में आयोजित किया गया था। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई थी। कुछ शहरों में परीक्षा को रीशेड्यूल किया गया था। गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और शिलॉन्ग में परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2019 को किया गया था। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान था इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे गए थे।

कैसे होगा चयन:

स्नैप स्कोर ( SNAP score ) के आधार पर स्टूडेंट्स को ग्रुप एक्सरसाइज, पर्सनल इंटरेक्शन और राइटिंग एबिलिटी टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। SNAP के जरिए सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कई मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन