1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SSC Phase 7 result 2019: आज किसी भी वक्त जारी हो सकता है फेज 7 सेलेक्शन पोस्ट 2019-20 का परिणाम

SSC Phase 7 result 2019: आज किसी भी वक्त जारी हो सकता है फेज 7 सेलेक्शन पोस्ट 2019-20 का परिणाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2020 04:52 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 04:52 pm IST

जिन उम्मीदवारों को SSC Phase VII के नतीजे का इतंजार है, उनके लिए अच्छी खबर है।

ssc phase 7 results 2019, apply here- India TV Hindi
ssc phase 7 results 2019, apply here

SSC Phase VII results: जिन उम्मीदवारों को SSC Phase VII के नतीजे का इतंजार है, उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग(SSC) आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सातवें फेज की परीक्षा के नतीजे आज यानि 17 फरवरी को किसी भी वक्त जारी कर सकता है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे परीक्षा का र‍िजल्‍ट आने के बाद SSC की आध‍िकार‍िक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

SSC ने 7वें चरण की कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा 14 से 16 अक्‍टूबर 2019 तक आयोज‍ित की थी। इसकी आंसर की 30 अक्‍टूबर 2019 को जारी की गई थी. उम्‍मीदवारों को आपत्‍त‍ि दर्ज कराने के ल‍िये 1 नवंबर 2019 तक का समय द‍िया गया था।

SSC Phase VII results: ऐसे चेक करें नतीजे

  • सबसे पहले SSC की आध‍िकार‍िक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर "SSC Phase VII results" पर क्‍ल‍िक करें।
  • लॉगइन कर रज‍िस्‍ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (registration number and password) एंटर करें।
  •  आपका एसएससी फेज-7 र‍िजल्‍ट (SSC Phase VII result) स्‍क्रीन पर आ जाएगा।
  • र‍िजल्‍ट (SSC Phase VII result) डाउनलोड कर उसका प्र‍िंटआट लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

SSC