1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP Board Result 2019: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजें देखने का तरिका, इन वेबसाइट्स पर सबसे पहले देखें रिजल्ट

UP Board Result 2019: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजें देखने का तरिका, इन वेबसाइट्स पर सबसे पहले देखें रिजल्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2019 06:58 pm IST,  Updated : Apr 27, 2019 12:48 pm IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) UP board result 2019 27 अप्रैल को 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे दोपहर 12:30 बजे के बाद जारी कर देगा।

UP board result 2019- India TV Hindi
UP board result 2019

UP board result 2019 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) 27 अप्रैल को 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित हो चुके है। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट www.upmsp.edu.inwww.upresults.nic.inhttps://results.gov.in/nicresults/index.aspxhttps://upmspresults.up.nic.in/https://www.indiaresults.com/select-state.htm  पर जाकर चेक कर सकतें है। यूपी बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए 56263 पर UP10 और अपना रोल नंबर लिखकर भेजना होगा जिसके बाद आपको एसएमएस के द्वारा भी रिजल्ट मिल जाएगा। 

ऐेसे देखें रिजल्ट-

1) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in, www.upresults.nic.in पर जाएं।

2) आपको UP Board Class 10 Results/UP Board 12th Results 2019 लिखा दिखाई देगा उस लिंक पर क्लिक करें।

3) अब आपको अपना 10वीं और 12वीं कक्षा का रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा उसको डालने के बाद एंटर करें जिसके बाद आपको अपना रिजल्ट दिखाई देगा।

UP Board Result 2019
UP Board Result 2019

  • यूपी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं क्लास के नतीजे घोषित
  • दसवीं क्लास में  80.07 प्रतिशत छात्र पास हुए।
  • बारहवीं क्लास में  70.06 प्रतिशत स्टूडेंट्स को मिली कामयाबी।
  • दोनों ही कक्षाओं में लड़कियां इस बार भी लड़कों से आगे। 
  • दसवीं क्लास में 83.98  फीसदी लड़कियां और 76.66  प्रतिशत लड़कों को मिली कामयाबी।
  • बारहवीं क्लास में  76.46 प्रतिशत लड़कियां और 64.40 फीसदी लड़के पास।
  • इस बार 58 लाख 6 हजार छात्रों ने किया था परीक्षा के लिए आवेदन।

री-इवेल्युएशन कराने का यह है तरिका

इसके अलावा अगर उम्मीदवारों को परीक्षा का री इवेल्युएशन करना है तो 500 रुपए का भुगतान करके उसे कराया जा सकेगा। UPMSP ने पिछले साल यानि 2018 में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल 2018 को जारी किया था। UPMSP के मुताबिक 10वीं की परीक्षा में इस बार कुल 58,06,922 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थें। 10वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 28 फरवरी के बीच 8,354 सेंटरों पर आयोजित की गई थी।

यह राज्य कर चुके हैं परीक्षा परिणाम घोषित

इसबार सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समित (BSEB) के मैट्रिक (10th) कक्षा के परिणाम 6 अप्रैल को जारी किए गए थे। और अभी हाल ही में 22 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश स्कूली शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए है जिसमें 62 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षाओं में कुल 95,492 विद्यार्थी बैठे थे जिनसे 62.01 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि 16,102 छात्रों का कंपार्टमेंट आया है। इस पर 2018 और 2017 की तुलना में कम छात्र पास हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन