UP Board Inter and High School Result 2020 : यूपी बोर्ड 2020 की दसवीं और बारहवीं क्लास की परीक्षाओं का परिणाम 27 जून यानी आज घोषित कर दिया गया है। इस साल 56 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं दी हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वे नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है। छात्रों को लंबे समय से परिणाम का इंतजार था जो आज खत्म हुआ। कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से पहले मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ जिसकी वजह से यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में देरी हुई। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।
कैसे चेक करें यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा.
- इसके बाद आपको अपने क्लास का चयन कर उसके रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
- 10वीं या 12वीं के रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालना होगा.
- इसके बाद क्लिक करते ही आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- छात्र-छात्राएं चाहें तो रिजल्ट का प्रिंट ले सकते हैं।
इन वेबसाइट्स पर दिखेगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम
मिलेगी डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट
कोरोना के प्रकोप के देखते हुए साथ ही छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने फैसला किया है कि इस बार छात्र-छात्राओं को डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट दी जाएगी बता दें कि ।कोरोना की वजह से तमाम सेक्टर के काम बंद हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने की वजह से भी कामकाज अपने पूरे रफ्तार के साथ नहीं हो पा रहा है ऐसे में मार्कशीट ।छपने में भी दिक्कत आ रही थी, जिसके कारण बोर्ड ने डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।