1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPSC CDS 1 परीक्षा के नतीजे हुए घोषित, इन स्टेप्स से करें चेक

UPSC CDS 1 परीक्षा के नतीजे हुए घोषित, इन स्टेप्स से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2020 06:02 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 06:02 pm IST

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS)परीक्षा का लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 7,081 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है और साक्षात्कार के लिए पात्र हैं।

upsc cds1 exam results declared- India TV Hindi
upsc cds1 exam results declared
UPSC CDS 1 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS)परीक्षा का लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 7,081 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है और साक्षात्कार के लिए पात्र हैं। यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 2020 के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। लिखित परीक्षा 2 फरवरी को आयोजित की गई थी। साक्षात्कार सेवा चयन बोर्ड या एसएसबी द्वारा आयोजित किया जाएगा।
 
ऐसे देखे अपना परिणाम -
  • उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं-
  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर दिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आपके सामने आपका परिणाम खुल जाएगा।
  • अपने रोल नंबर की जांच करें और परिणाम को आगे के लिए संभाल कर रखें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन