1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI 2019: इंजीनियर के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, यहां करें अप्लाई

SARKARI NAUKARI 2019: इंजीनियर के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, यहां करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2019 10:40 am IST,  Updated : Aug 14, 2019 10:40 am IST

अगर आप भी सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक है तो ये आपके लिए सुनहरा अवसर है।

sarkari naukari- India TV Hindi
sarkari naukari

SARKARI NAUKARI 2019: अगर आप भी सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक है तो ये आपके लिए सुनहरा अवसर है। हाल ही में महाराष्ट्र जल संसाधन विभाग महाराष्ट्र (WRD Maharashtra) ने 500 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए भर्ती निकाली है। जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है वह इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं।

क्या है उम्र सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 साल से 38 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। आपको बता दें, इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त है।

शैक्षिक योग्यता- सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

पदों का नाम- जूनियर इंजीनियर

पदों की संख्या- 500

आवेदन की अंतिम तिथि- 15 अगस्त 2019

सिलेक्शन- इस नौकरी में ऑनलाइन परीक्षा के अनुसार उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा।

सैलरी- इस नौकरी में चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 38,600 से 1,22,800 रु, वेतन प्राप्त होगा।

आवेदन शुल्क- जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 500 / - और एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला: 300 / - आवेदन फीस है

कैसे करें आवेदन

  1.  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahapariksha.gov.in पर जाएं।
  2.  'Advertisement for Water Resources Department Examination 2019 ' पर क्लिक करें।
  3.   रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉग इन करें।
  5.  अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन