1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Coronavirus: AIIMS दिल्ली में निकली इन पदों पर बंपर नौकरियां, 5 मई तक करें आवेदन

Coronavirus: AIIMS दिल्ली में निकली इन पदों पर बंपर नौकरियां, 5 मई तक करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2020 03:10 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 03:10 pm IST

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शानदार मौका सामने आया है दरअसल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने लैब-टेक्निशियन, फील्ड अटेंडेंट और अन्य के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

aiims delhi recruitment 2020- India TV Hindi
aiims delhi recruitment 2020

AIIMS: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शानदार मौका सामने आया है दरअसल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने लैब-टेक्निशियन, फील्ड अटेंडेंट और अन्य के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए योग्य और इच्छुक हैं वे 5 मई 2020 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 5 मई 2020

एम्स दिल्ली भर्ती 2020 रिक्ति विवरण:

  • साइंटिस्ट - बी- 1 पद
  • सीनियर प्रोजेक्ट रिसर्च ऑफिसर (नॉन-मेडिकल) - 1 पद
  • मेडिकल सोशल वर्कर - 2 पद
  • डायटीशियन - 1 पद
  • फील्ड अटेंडेंट - 1 पद
  • रिसर्च ऑफिसर - 1 पद
  • लैब -टेक्निशियन - 1 पद

शैक्षणिक योग्यता:

  • साइंटिस्ट - बी- एमबीबीएस / बीडीएस के साथ पीएचडी या एमडी या एमडीएस के साथ इंटर्नशिप या एमबीबीएस / बीडीएस पूरा करने के बाद 3 साल के रिसर्च / टीचिंग अनुभव.
  • सीनियर प्रोजेक्ट रिसर्च ऑफिसर (नॉन-मेडिकल) - बायोलॉजी / माइक्रोबायोलॉजी में एम.एससी डिग्री के साथ दो साल के कार्य अनुभव होना चाहिए.
  • मेडिकल सोशल वर्कर - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पांच साल के कार्य अनुभव के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सामाजिक कार्य में ग्रेजुएट या सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री.
  • डायटीशियन - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से M.Sc. (खाद्य और पोषण).
  • फिल्ड अटेंडेंट - 10 + 2 पास.
  • रिसर्च ऑफिसर - मान्यता प्राप्त संस्थान से बायोलॉजी में एम.एससी के साथ तीन वर्ष तक काम करने का अनुभव.
  • लैब- टेक्निशियन - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से साइंस में डिग्री।

आयु सीमा:

  1. मेडिकल सोशल वर्कर, रिसर्च ऑफिसर - 45 वर्ष तक
  2. डायटीशियन - 35 वर्ष
  3. फील्ड अटेंडेंट, लैब टेक्निशियन - 30 वर्ष
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन