1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: 10वीं पास को यहां मिलेगा सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, ऐसे करें अप्लाई

SARKARI NAUKARI: 10वीं पास को यहां मिलेगा सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2019 10:48 am IST,  Updated : Oct 21, 2019 10:48 am IST

बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन, बीआरओ ने मल्टी स्किल्ड वर्कर पद के लिए 540 वैकेंसी निकाली है।

SARKARI NAUKARI 2019- India TV Hindi
SARKARI NAUKARI 2019

SARKARI NAUKARI:बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने मल्टी स्किल्ड वर्कर पद के लिए 540 वैकेंसी निकाली है। इस पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीआरओ की आधिकारिक वेबसाइट www.bro.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या फिर डाक के जरिए भी कैंडिडेट्स अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2019 है। इसके बाद किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

बीआरओ भर्ती वैकैंसी डीटेल्स: BRO Recruitment 2019 Vacacny Details

कुल पद- 540

  • सामन्य वर्ग- 221 पद
  • एससी- 81 पद
  • एसटी- 40 पद
  • ओबीसी- 145 पद
  • ईडब्ल्यूएस- 53 पद

बीआरओ भर्ती 2019 वेतन: BRO Recruitment 2019 Salary

बीआरओ मल्टी स्किल्ड वर्कर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये प्रति महीने का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत महंगाई भत्ता (DA), HRA, ट्रांसपोर्ट एलाउंस समेत अन्य एलाउंस भी दिए जाएंगे।

बीआरओ भर्ती 2019 योग्यता BRO Recruitment 2019 Eligibility

शैक्षणिक योग्यता- मल्टी स्किल्ड वर्कर (ड्राइवर इंजन स्टेटिक) पद के लिए 540 वैकेंसी निकाली गई हैं, जिसमें से 221 अनारक्षित हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही निक मोटर/व्हीकल्स/ट्रैक्टर ट्रेड में आईटीआई/इंडस्ट्रियल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा- इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच और ओबीसी को तीन साल की छूट दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन