Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बैंक ऑफ बड़ौदा मोबाइल बैंकिंग प्रोफेशनल की वैकेंसी, 45 वर्ष आयु तक के लोग कर सकते हैं आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा मोबाइल बैंकिंग प्रोफेशनल की वैकेंसी, 45 वर्ष आयु तक के लोग कर सकते हैं आवेदन

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jun 24, 2019 05:52 pm IST, Updated : Jun 24, 2019 06:03 pm IST

बैंक ऑफ बड़ौदा नें संविदा के आधार पर मोबाइल बैंकिंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 03 जुलाई 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

bank of baroda 2019- India TV Hindi
bank of baroda 2019

नई दिल्ली। बैंकिंग में करियर बनाने वालों के लिए अच्छा मौका है। देश के बड़े बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) में वैकेंसी निकली है। बैंक ऑफ बड़ौदा नें संविदा के आधार पर मोबाइल बैंकिंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  (www.bankofbaroda.in) के माध्यम से 03 जुलाई 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

     महत्वपूर्ण तिथियां

  •     ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तिथि: 13 जून 2019
  •     ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तिथि: 03 जुलाई 2019

पदों का विवरण

पद का नाम: पदों की संख्या

कुल पद– 05

  1.     मोबाइल बैंकिंग: प्रोडक्ट लीड – 01 पद
  2.     मोबाइल बैंकिंग: ईको-सिस्टम पार्टनरशिप्स लीड – 01 पद
  3.     मोबाइल बैंकिंग: UI/UX डिजाइनर– 01 पद
  4.     मोबाइल बैंकिंग: टेक आर्किटेक्चर लीड – 01 पद
  5.     मोबाइल टेक्नोलॉजी: टीम मेंबर – 01 पद

शैक्षणिक योग्यता

1. मोबाइल बैंकिंग: प्रोडक्ट लीड – इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में डिग्री और सम्बन्धित क्षेत्र में कम से कम 7 वर्षों का अऩुभव।

अन्य पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा

  1.     मोबाइल बैंकिंग: प्रोडक्ट लीड – 27-45 वर्ष
  2.     मोबाइल बैंकिंग: ईको-सिस्टम पार्टनरशिप्स लीड – 25-40 वर्ष
  3.     मोबाइल बैंकिंग: UI/UX डिजाइनर– 25-40 वर्ष
  4.     मोबाइल बैंकिंग: टेक आर्किटेक्चर लीड – 25-40 वर्ष
  5.     मोबाइल टेक्नोलॉजी: टीम मेंबर – 23-35 वर्ष

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन अप्लीकेशन की शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन के आधार पर किया जाएगा.

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement