1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Bank of Baroda SO Admit Card: स्पेशलिस्ट आईटी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Bank of Baroda SO Admit Card: स्पेशलिस्ट आईटी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2020 06:41 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 06:41 pm IST

बैक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट आईटी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

bank of baroda so admit card download- India TV Hindi
bank of baroda so admit card download

Bank of Baroda SO Admit Card: बैक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट आईटी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं  वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, bankofbaroda.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि उम्मीदवार 4 फरवरी, 2020 से 22 फरवरी, 2020 तक ही एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन बीओबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 22 फरवरी, 2020 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपने परिणाम को देख सकते हैं। 

ऐसे करें बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट आईटी ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड

  •  सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट, bankofbaroda.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिये गये स्पेशलिस्ट आईटी ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  •  एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म-तिथि को भरना होगा।
  •  लॉगिन के बाद आप अपना स्पेशलिस्ट आईटी ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन