1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Bank of India Recruitment 2020: 10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका, सिर्फ इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन

Bank of India Recruitment 2020: 10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका, सिर्फ इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2020 01:32 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 01:32 pm IST

बैंक ऑफ इंडिया JMGS-I में क्लर्क और जनरल बैंकिंग ऑफिसर पदों के लिए स्पोर्ट्स पर्सन की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। प्रोजेक्ट नंबर 2020-21 / 1 के साथ आधिकारिक अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर उपलब्ध है

bank of india recruitment 2020- India TV Hindi
bank of india recruitment 2020 Image Source : GOOGLE

Bank of India Recruitment 2020: बैंक ऑफ इंडिया JMGS-I में क्लर्क और जनरल बैंकिंग ऑफिसर पदों के लिए स्पोर्ट्स पर्सन की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।  प्रोजेक्ट नंबर 2020-21 / 1 के साथ आधिकारिक अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर उपलब्ध है। BOI ने स्पोर्ट्सपर्सन के लिए विशेष रूप से अधिकारियों और क्लर्कों के लिए कुल 28 रिक्तियों की घोषणा की है. ऑनलाइन आवेदन 01 अगस्त 2020 से जमा किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2020 है।

योग्यता मानदंड

बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पदों के लिए के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री ली हो और कैटेगरी ए, बी और सी की चैंपियनशिप में हिस्सा लिया हो। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।

आयु सीमा-

इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 वर्ष है। हालांकि, खेलो इंडिया स्पोर्टिंग इवेंट में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए क्लर्क पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष निर्धारित की गई है। दोनों पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है।

चयन प्रकिया-

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू या फील्ड ट्रायल्स के जरिए किया जाएगा। ऑफिसर और क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदनों को अनुभव और योग्यता के आधार पर अलग कर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू या फील्ड ट्रायल का आयोजन होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन