1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. CRPF Head Constable Recruitment 2020: 12वीं पास के लिए 1412 पदों पर नौकरियां, 80,000 से ज्यादा मिलेगी सैलरी

CRPF Head Constable Recruitment 2020: 12वीं पास के लिए 1412 पदों पर नौकरियां, 80,000 से ज्यादा मिलेगी सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2020 01:14 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 01:14 pm IST

जिन युवाओं को सरकारी नौकरी की तलाश है, उनके लिए शानदार मौका निकला है।

crpf head constable recruitment 2020 - India TV Hindi
crpf head constable recruitment 2020 

CRPF Head Constable Recruitment 2020: जिन युवाओं को सरकारी नौकरी की तलाश है, उनके लिए शानदार मौका निकला है। दरअसल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन मांगे हैं।  इसके तहत 1412 पद भरे जाएंगे। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक हैं वे नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर आखिरी आवेदन 6 मार्च 2020 तक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथिः

  1. आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 07 फरवरी, 2020
  2. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 06 मार्च, 2020
  3. लिखित परीक्षा की तिथि :  17 अप्रैल, 2020

पदों का विवरण

पुरुष के लिए पद

  • जनरल श्रेणी (पुरुष) : 1031
  • एससी श्रेणी (पुरुष) : 200
  • एसटी श्रेणी (पुरुष) : 100

महिलाओं के लिए पद

  • जनरल श्रेणी (मह‍िला) : 63
  • एससी श्रेणी (मह‍िला) : 12

शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास की हो।

सैलरी
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 25500 – 81100 रुपये की सैलरी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को पढ़ें।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन