1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. CRPF Head Constable Recruitment 2020: 1412 पदों के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी मौका, तुरंत करें आवेदन

CRPF Head Constable Recruitment 2020: 1412 पदों के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी मौका, तुरंत करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2020 10:23 am IST,  Updated : Mar 06, 2020 10:33 am IST

युवाओं के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 1412 हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने का आज यानि 6 मार्च को आखिरी मौका है।

crpf head constable recruitment 2020 - India TV Hindi
crpf head constable recruitment 2020 

CRPF Head Constable Recruitment 2020: युवाओं के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 1412 हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने का आज यानि 6 मार्च को आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नही किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स की मदद से फटाफट इन पदों के लिए अप्लाई कर लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इस नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। 

पदों का विवरण

पुरुष के लिए पद
जनरल श्रेणी (पुरुष) : 1031
एससी श्रेणी (पुरुष) : 200
एसटी श्रेणी (पुरुष) : 100
महिलाओं के लिए पद
जनरल श्रेणी (मह‍िला) : 63
एससी श्रेणी (मह‍िला) : 12

शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास की हो।

सैलरी
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 25500 – 81100 रुपये की सैलरी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को पढ़ें।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन