1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: यहां मिल रहा हैं सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, मिलेगी अच्छी सैलरी

SARKARI NAUKARI: यहां मिल रहा हैं सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, मिलेगी अच्छी सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2019 11:44 am IST,  Updated : Sep 11, 2019 11:44 am IST

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन, DRDO ने रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है।

DRDO Research Associate Recruitment 2019- India TV Hindi
DRDO Research Associate Recruitment 2019

DRDO Research Associate Recruitment 2019: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन, DRDO ने रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है। डीआरडी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक योग्य और इच्छुक उम्मीदवार डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रिसर्च एसोसिएट पद पर आवेदन करन की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2019 है।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, डीआरडीओ की ओर से निकाली गई रिसर्च एसोसिएट की भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री होना आवश्यक है। इस भर्ती जरिए रिसर्च एसोसिएट (RA) के कुल 10 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार इस भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

DRDO Recruitment Vacancy Details: डीआरडीओ वैकेंसी विवरण

कुल पद- 10 पोस्ट

पद का नाम- रिसर्च एसोसिएट

Education Qulification: शैक्षिक योग्यता
डीआरडीओ की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री होना जरूरी है।

Age Limit: आयु सीमा
एसोसिएट पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष और रिसर्च फैलो पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए।

Salary: वेतन
रिसर्च एसोसिएट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये प्रति महीना व जेएरआफ उम्मीदवारों को 25,000 रुपये प्रति महीना रुपये दिए जाएंगे।

How To Apply: कैसे करें आवेदन
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन