1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. DTC Recruitment 2020: दिल्ली परिवहन निगम में 10वीं पास के लिए नौकरी का बड़ा मौका, 30 जून तक कर सकते हैं अप्लाई

DTC Recruitment 2020: दिल्ली परिवहन निगम में 10वीं पास के लिए नौकरी का बड़ा मौका, 30 जून तक कर सकते हैं अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2020 10:37 am IST,  Updated : May 07, 2020 10:57 am IST

10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका सामने आया है दरअसल दिल्ली परिवहन निगम (DTC) में ड्राइवर पदों के लिए वैकेंसी निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस वैकेंसी पर 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

dtc driver recruitment 2020 apply here- India TV Hindi
dtc driver recruitment 2020 apply here

DTC Bus Driver Recruitment 2020: 10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका सामने आया है दरअसल दिल्ली परिवहन निगम (DTC) में ड्राइवर पदों के लिए वैकेंसी निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस वैकेंसी पर 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।  ये वैकेंसी अनुबंध के आधार पर निकाली गई है। इस वैकेंसी में एक साल का अनुबंध होगा, लेकिन विभाग की ओर से इसको बढ़ाया भी जा सकता है। इस वैकेंसी पर उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता

इस वैकेंसी पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट का 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 50 साल तय की गई है. इस वैकेंसी पर आवेदन करने के लिए कैडिडेट को अपने सभी डॉक्यूमेंट लेकर दिल्ली परिवहन मुख्यालय में पहुंचना होगा.

जरूरी डॉक्यूमेंट
आवेदन फॉर्म के साथ उम्मीदवार को हेवी/ट्रांसपोर्ट चालक लाइसेंस, 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, आधार कार्ड व पैन कार्ड आदि की फोटोकॉपी संलग्न (अटैच) करना होगा. बता दें कि लाइसेंस कम से कम 3 साल पुराना होना चाहिए।

डीटीसी भर्ती 2020 के तहत फिलहाल उम्मीदावरों का चयन कान्ट्रैक्ट के आधार पर किया जाएगा। काम अच्छा रहने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून 2020 है।
आवेदन की आखिरी तारीख आखिरी तारीख
आवेदन की अंतिम तिथि - 30 जून 2020

डीटीसी बस ड्राईवर 2020 रिक्ति विवरण
बस ड्राइवर पद

आयु सीमा
50 वर्ष

कैसे करें अप्लाई
उम्मीदवार सभी जरूरी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जमा करें।
सुबह 10:00 बजे से दिल्ली परिवहन निगम, आईपी एस्टेट नई दिल्ली में 30 जून 2020 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

वह व्यक्ति जो पहले अनुबंध में डीटीसी में संविदा ड्राईवर के रूप में जुड़ा हुआ था, लेकिन किसी भी कारण से डीटीसी द्वारा ब्लैक-लिस्टेड कर दिया गया था. ऐसे कैंडिडेट अप्लाई नहीं कर सकते हैं.

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

DTC